राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 28 फरवरी,शाहपुर क्षेत्र के थाना परिसर में आगामी होली और पवित्र माह रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी केवल सिंह परते द्वारा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु और व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आस्था और परंपरा से जुड़े पर्व हैं, इसलिए सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखें। डीजे की निर्धारित समय सीमा, जुलूस मार्ग, नमाज के समय और कानून-व्यवस्था के पालन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
धर्मगुरुओं और समाजसेवियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की। बैठक में तय किया गया कि त्योहारों के दौरान पुलिस की विशेष गश्त रहेगी और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।
अंत में सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।इस दौरान राजू बनवासी सरपंच राजकुमार साहू,शेषमणी ठाकुर, विक्की खान, माजिद खान, राहुल शुक्ला, हारिश खान, लक्ष्मी बर्मन,संतोष नामदेव,उत्तम झारिया, जित्तू झारिया,अशोक साहू, संजू शर्मा, गोपाल नामदेव, आदि उपस्थित रहे!

