ISRO की एक और कामयाबी, क्रायोजेनिक इंजन-डी स्टेज का किया सफल परीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ISRO की एक और कामयाबी, क्रायोजेनिक इंजन-डी स्टेज का किया सफल परीक्षण

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने शुक्रवार को स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन-डी का स्टेज परीक्षण सफलतापूर्वक किया। इसरो के अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने कहा, जीएसएलवी एमके 3 के लिए क्रायोजेनिक का उच्च स्तर का पूर्णकालिक उड़ान परीक्षण सफल रहा। इससे जीएसएलवी मार्क 3 सी-25 उपग्रह के प्रक्षेपण का रास्ता साफ होगा। अप्रैल में इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का परीक्षण एक वास्तविक रॉकेट प्रक्षेपण से पूर्व की कड़ी में अंतिम था।

इससे पहले इसरो ने बुधवार को 104 सैटेलाइट लांच कर देश को गर्व का एक और मौका दिया। इस उपलब्धि के बाद दुनिया के कई छोटे-बड़े देश अपनी सैटेलाइट लांच कराने के लिए भारत का रुख कर रहे हैं। अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में इसरो की इस कामयाबी ने भारत को अमरीका और रूस से भी आगे खड़ा कर दिया है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मिशन से इसरो को करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।