ग्राम पंचायत डुंडीसराई में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण पहुंचे जनपद अमरपुर कार्यालय की जांच की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत डुंडीसराई में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण पहुंचे जनपद अमरपुर कार्यालय की जांच की मांग

पंचों द्वारा शिकायत के बाद भी नहीं हुई,,,,,,,अभी तक कोई कार्यवाही.
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 20 दिसम्बर,जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंडीसराई में सरपंच सचिव की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खेल निरंतर जारी है,,,,,,,, जहां निर्माण कार्यों के नाम पर आधे अधूरे कार्यों की राशि आहरण कर ली गई है.....और निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं,,,,, पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा जनपद पंचायत में किए जाने के बाद भी संरक्षण के चलते सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की  गई है, जिसको लेकर ग्राम वासियों में भारी आक्रोश है, शिकायत के अनुसार पंचायत भवन से तिहार के घर तक सीसी रोड निर्माण स्वीकृति राशि 3.10 लाख रुपया में से पंचायत द्वारा ₹200000 का हरण कर लिए जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया गया। धन साह के घर से भादू के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत राशि2.89 लाख के विरुद्ध पंचायत द्वारा इस कार्य के नाम पर 4.43 लाख रूपों का हरण कर लिया गया...!!! 1.50 लाख की राशि अधिक आहरित किए जाने के बाद भी घटिया निर्माण कार्य कराया गया! जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी है, प्रेम सिंह के घर से चौराहे तक सीसी सड़क निर्माण कार्य की राशि आहरित हो जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, इसी तरह वर्ष 2018 में कूप निर्माण की राशि आहरित कर सरपंच सचिव डकार गए अब तक कुप अधूरा है!!!

सरपंच और सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत डुंडी सराई में विगत पंचवर्षीय में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया,,,,, जिसकी शिकायत वार्ड पंच संभल सिंह व अमृतलाल द्वारा लिखित में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर को किए जाने के बाद भी सरपंच और सचिव के खिलाफ ना तो कार्रवाई की गई, ना ही कोई जांच कार्रवाई की गई, और ना ही अब तक निर्माण कार्य पूर्ण किए गए..... इस को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश से जिला प्रशासन से पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग है।।।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।