भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 3 जानवरी 2022,प्रदेश में शाम 5 बजे तक 6 लाख98 हजार 428 किशोर और किशोरियों का हुआ वेक्सिनेशन वही जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन सेंटर शासकीय उच्चतर माध्यमिक प्राचीन डिंडोरी में दर्ज कुल 682 छात्र-छात्राओं में से 15 वर्ष से ऊपर 661 छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है दिनांक 3 /1/ 2022 को वैक्सीनेशन के प्रथम दिन 122 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण महेश पाराशर नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं प्राचार्य महोदय की उपस्थिति में किया गया l वैक्सीनेशन स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती नमिता मरकाम एएनएम श्रीमती ज्योति धुर्वे एएनएम एवं श्रीमती अर्चना चौरसिया कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा किया गया lसंस्थामें पदस्थ स्टाफ द्वारा वैक्सीनेशन में सहयोग किया गया l
वही सरकार की घोषणा के बाद 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत ग्राम किसलपुरी में हाई सेकेंडरी स्कूल किसलपुरी में 77 विद्यार्थियों का वेक्सिनेशन हुआ।वेक्सिनेशन के कार्य मे शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य मे संलग्न हैं।
