पंचायत चुनाव को सीमा पर बढ़ी पुलिस की चौकसी
आई विटनेस न्युज 24, शुक्रवार 10 जून,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में खासतौर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी संजय सिंह ने गुरुवार को जिले के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं चुनाव से जुड़े सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिया। साथ ही सीमापार से आने वाले वाहनों की निगरानी के लिए नाके लगाये गए है।
पड़ोसी जिला उमरिया से लगा हुआ इलाका धिरवन कला पर चेक पोस्ट बना गया है चुनाव के मद्देनजर गुरुवार एसपी संजय सिंह व शाहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया निरीक्षण करने चेकपोस्ट पर पहुचे।
