जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार 18 दिसंबर 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सुमित्रा बाल्मीकि राज्यसभा सांसद की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमी धुर्वे 17 वर्ष आयु समूह की 67 वी राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल स्पर्धा छपरा (बिहार) के लिए हुआ है। 25 से 29 दिसंबर तक मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुई भाग लेंगे ।कुमारी सविता सावित्री पट्टा 17 वर्ष आयु समूह विधा बालीबाल में 67 शालेय राष्ट्रीय त्रिचापल्ली (तमिलनाडु) के लिए चयन हुआ है। दिनांक 26 से 30दिसम्बर 2023 तक मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुई भाग लेंगी ।अंजलि कुशराम एवं मोहवती धुर्वे 19 आयु समूह की 67 वी शालेय राष्ट्रीय स्पर्धा सेपक टाकरा छपरा (बिहार ) के लिए हुआ है। दिनांक 3 से 7 जनवरी 2024 तक मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुई भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि ये राष्ट्रीय खिलाड़ी विद्यालय ,विकासखंड, संभाग , विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन के कारण चयन हुआ है। वॉलीबॉल कोच अनिल लोधी ,फुटबॉल कोच जागेश्वर नंदा,सेपक टकरा कोच रमा साहू के कुशल मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने उपलब्धि प्राप्त की है। प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ दिनेश श्रीवास्तव,संदीप सोनी,पी डी पटेल,संध्या बरकड़ेने चल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।