विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी संकल्प यात्रा, नगरीय क्षेत्रों में भी होंगे कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्वोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी संकल्प यात्रा, नगरीय क्षेत्रों में भी होंगे कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्वोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से सुना गया


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 शनिवार 17 दिसंबर

डिंडोरी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने और आमजनों को योजनाओं से अवगत कराने के लिए जिले में 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा पहुंचेगी। आज शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम में संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्जवलित व कन्या पूजन कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान माल्यार्पण कर धर्मगुरूओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, कलेक्टर विकास मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा परस्ते, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र राजपूत, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन,  राजेन्द्र पाठक,  महेश धूमकेती, साध्वी नीमा बाई,  अशोक अवधिया,  राकेश परस्ते,  राजकुमार मोंगरे व जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों सहित बढ़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्भोदन को देखा और सुना गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटक प्रस्तुत गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। विकास की नई गाथा लिखने के लिए देश अग्रसर : राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प यात्रा के प्रत्येक पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में भी कार्यक्रम होंगे। जिसमें हितग्राहीमूलक योजनाओं का हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। साथ ही योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त कर पात्रों को लाभांवित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखी जा रही हैं। चहुओर विकास अधोसंरचन का जल बिछाया गया है। मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बना हैं। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाओं के सुचारू संचालन के साथ उनका विस्तार भी किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को विकसित बनाने के साथ ही विश्व में एक नई पहचान भी दिलाई हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का आवास हो, मातृशक्ति का सम्मान, किसानों का कल्याण हो या शिक्षा का विकास हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ हैं। केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा हैं। विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का यह अभियान निरंतर जारी हैं और आगे भी जारी रहेगा। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपलब्ध प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।