डिंडौरी। जिले के शहपुरा में जमीनी विवाद को लेकर विधवा महिला पर कुछ लोगों के द्वारा केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला ने शहपुरा थाना पहुंचकर इसकी पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बताया कि पड़ोसी रम्मू यादव, मदन यादव एवं अन्य तीन महिलाओं ने मिलकर उसके साथ मारपीट की एवं रोड में लाकर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।
मीरा बाई ठाकुर, पीड़ित महिला निर्मल कुमार साहू, पीड़ित महिला का वकील इन लोगों के द्वारा जानकारी दी गई