कलेक्टर ने नर्मदा मैया अभियान से जुड़े 24 लोगों को तिलक लगाकर किया अयोध्या रवानाः , रामलला के दर्शन कर लौटेंगे वापस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर ने नर्मदा मैया अभियान से जुड़े 24 लोगों को तिलक लगाकर किया अयोध्या रवानाः , रामलला के दर्शन कर लौटेंगे वापस

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 शनिवार 27 अप्रैल

डिन्डोरी जिला मुख्यालय में लंबे समय से चल रहे मैया अभियान के तहत कार्यकर्ता स्वयंसेवकों  के उत्साह वर्धन के लिए तीर्थ दर्शन के लिए भेजा गया है। शुक्रवार सुबह कलेक्टर विकास मिश्रा ने 24 नर्मदा मैया सफाई अभियान से जुड़े लोगों को तिलक लगाकर कर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।

रविवार को भगवान रामलला के दर्शन कर सभी लोग वापस लौटेंगे। गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2022 दिन रविवार से मैया अभियान की शुरुआत कलेक्टर ने की थी। जिला प्रशासन की लिस्ट के अनुसार डॉक्टर संतोष परस्ते, पंकज डहेरिया, सुरेंद्र शुक्ला, आरपी कुशवाहा, मनोज चौकसे, ब्रजभान पाटले, भागवत यादव, गणेश गवले, जितेंद्र दीक्षित, सतीश धुर्वे, महेंद्र उचेहरा, विजय रजक, ओमप्रकाश पराशर, शहीद खान, शालिनी अग्रवाल, नीमा बाई, राम कली, अवध गोटिया, संस्कार झरिया, संतोष परमार, यथार्थ यादव, दिव्या, गोमती, दिव्यांश शामिल है

अयोध्या धाम यात्रा पर जा रहे शिक्षक भागवत यादव के साथ उनकी  पत्नी शालिनी यादव, बेटा यथार्थ यादव, बेटी दिव्यांशी भी शामिल है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।