जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्य - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में किए जा रहे जल संरक्षण के कार्य

 

आई विटनेस न्यूज़  24 मंगलवार 11 जून

 जल-गंगा-संवर्धन-अभियान के तहत प्रदेश में जल स्त्रोतों तथ नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतो के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिये विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित होने वाले नदियाँ और उनमें मिलने वाली सहायक नदियॉ एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है।

  कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में आज 11 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड अमरपुर के ग्राम चौरा में खरमेर नदी  की साफ सफाई की गई। इसके पूर्व मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान जी द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को चौपाल के माध्यम से अभियान का उद्देश्य बताते हुए जल का महत्व तथा जल का उपयोग एवं संरक्षण का महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई।

 इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे नवांकुर संस्था से अरविंद यादव समिति के कार्यकर्ता cmcldp परामर्शदाता लाल सिंह ठाकुर तथा छात्र-छात्राएं और ग्राम पंचायत सचिव  तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।