वनों की सुरक्षा हेतु ग्राम अझवार में वन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वनों की सुरक्षा हेतु ग्राम अझवार में वन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


 ईश्वर दुबे की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 23 फरवरी,वन सुरक्षा समिति की बैठक डिण्डौरी जिलान्तर्गत ग्राम अझवार में वन सुरक्षा समिति की बैठक वन विभाग के हाट बाजार भवन में माधोसिंह कुलेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें वनों को आग से बचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि वनों से हमें विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी, तेन्दूपत्ता, अचार, महुआ, जलाऊ लकड़ी, तथा साथ ही शुद्ध प्राणवायु मिलती है। प्राकृतिक वन संपदा पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। कुछ दिनों बाद महुआ का सीजन शुरू होने वाला है, तो पेड़ के नीचे साफ करने के लिए आग ना लगाये। अन्य तरीकों से महुआ के पेड़ के नीचे सफाई कर लें। वनों में आग लगने से विभिन्न प्रकार के जंगली जीव जन्तु,नये पनपने वाले पौधे, लकड़ियां, विभिन्न पौधों के बीज, सब नष्ट हो जाते हैं।


अतः हम सबका नैतिक दायित्व है कि वनों को आग से बचाऐं। आग लगने की सूचना वन विभाग को तुरंत दें। तथा आग बुझाने में सभी ग्राम वासी आवश्यक सहयोग करें। किसी भी प्रयोजन से वनों में आग लगाने पर सख्त तथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अग्नि सुरक्षा दल का गठन किया गया।बैठक में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रवि कुशराम,वन रक्षक श्रीमति अनुराग मरावी,ग्राम पंचायत के सरपंच ,श्रीमति रेशमा मरावी, कुंवर मरावी, भगत साण्डया,रामदीन मरावी,गुलाब मरावी, ईश्वर दुबे, ईन्द्रसिह मरावी, भानसिहं साण्डया, सुरेश धुर्वे,पूरनलाल कनौजिया, रमेश झारिया, धनेश परस्ते, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।