तेज रफ्तार कार पलटी, बाल-बाल बचे कार सवार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तेज रफ्तार कार पलटी, बाल-बाल बचे कार सवार


 कुंडा के पास जबलपुर–अमरकंटक हाईवे पर तड़के 5 बजे हादसा

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 21 फरवरी,शनिवार तड़के सुबह डिंडौरी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा जबलपुर–अमरकंटक हाईवे पर कुंडा ग्राम के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब सड़क पर अंधेरा और सन्नाटा पसरा हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के गिरारी गांव से मंडला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली को पार करते हुए दूसरी ओर पलट गई। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से पलटी हुई कार को सीधा कर सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सवारों को चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।