आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 22 फरवरी,जिले के प्रतिष्ठित शुक्ला परिवार के सुरेंद्र बिहारी एवं बीरेंद्र बिहारी के पिता, PWD विभाग से सेवानिवृत्त ब्रजबिहारी शुक्ला जी का आज रविवार, 22 फरवरी की सुबह लगभग 8:30 बजे निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका देवलोक गमन अत्यंत अचानक हुआ, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में दुःख का माहौल है।।
ब्रजबिहारी शुक्ला जी की अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे उनके निज निवास वार्ड नंबर 5 से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों तथा शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
आई विटनेस न्यूज 24, परिवार मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है

