आई विटनेस न्यूज़ 24, आगरा में पहले चरण में 10000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगेगी। यहां 129 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और 1510 निजी अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलाजी लैब के डाक्टर और कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं। कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए सीएमओ परिसर में तीन हजार वर्ग मीटर में कक्ष तैयार किया जा रहा है।कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। इस कक्ष में पांच से छह डीप फ्रीजर स्थापित किए जाएंगे, जिससे कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन मैंटेन की जा सके। इसके साथ ही कोरोना की वैक्सीन पहले चरण में किसे लगनी है, इसके लिए भी लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि पहले चरण में कोरोना की वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। जिले में 129 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं और 1510 निजी अस्पताल और क्लीनिक हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित करीब 10000 लोगों को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
