आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 जून,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा दिनांक 10 जून 2026 को ग्राम शाहपुर, तहसील डिंडौरी एवं थाना शाहपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक सोनालिका ट्रैक्टर को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर (इंजन क्रमांक 3102NL54K164B699F33) को वाहन चालक सुनील कुमार परस्ते, पिता स्वर्गीय गोविन्द परस्ते, निवासी आमाचूहा , तहसील डिंडौरी द्वारा संचालित किया जा रहा था। वाहन में खनिज गिट्टी का परिवहन बिना वैध दस्तावेजों के किया जाना पाया गया।
खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना शाहपुर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। प्रकरण को आगामी कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्यवाही जारी रहेगी।

