100% वेतन और वित्तीय एचआरए की मांग को लेकर नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

100% वेतन और वित्तीय एचआरए की मांग को लेकर नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 जून, जिले के बजाग विकासखंड के नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने नियुक्ति के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद भी 100 प्रतिशत वेतन एवं वित्तीय मकान किराया भत्ता (एचआरए) का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही शासन के नियमानुसार तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद मिलने वाले 100 प्रतिशत वेतन और वित्तीय एचआरए का लाभ भी अब तक प्रदान नहीं किया गया है।

नवनियुक्त शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन और भत्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे शिक्षकों के साथ-साथ उनके परिवारों पर भी आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

शिक्षकों ने सहायक आयुक्त के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करते हुए 100 प्रतिशत वेतन एवं वित्तीय एचआरए का लाभ तत्काल प्रभाव से प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षक उपस्थित रहे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन से न्याय की अपेक्षा जताई।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।