आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 जून,नगर परिषद डिंडोरी में प्रशासनिक फेरबदल और कर्मचारियों के वेतन संकट के बीच गुरुवार को जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए नगर परिषद डिंडोरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के स्थानांतरण के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने शहपुरा की नगर परिषद सीएमओ रीना सिंह को आगामी आदेश तक नगर परिषद डिंडोरी के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
वहीं नगर परिषद शहपुरा में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप और जांच की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए नगर परिषद शहपुरा का संपूर्ण प्रशासनिक प्रभार एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्या वर्मा को सौंपा गया है। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था जांच पूरी होने तक लागू रहेगी।
इधर, 11 जून की सुबह नगर परिषद डिंडोरी के सफाई कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रशासनिक स्तर पर एक ओर जहां नगर परिषद डिंडोरी में नए प्रभार की व्यवस्था की गई है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की हड़ताल ने परिषद के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वेतन भुगतान और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता

