लोक अदालत का आयोजन; जिला कोर्ट डिंडोरी तहसील शहपुरा के बिजली विभाग, नगर पालिका, बैंक सहित 57 न्यायालयीन और 85 प्री-लिटिगेशन मामलों का खात्मा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लोक अदालत का आयोजन; जिला कोर्ट डिंडोरी तहसील शहपुरा के बिजली विभाग, नगर पालिका, बैंक सहित 57 न्यायालयीन और 85 प्री-लिटिगेशन मामलों का खात्मा

आई विटनेश न्यूज़ 24, डिंडौरी जिला कोर्ट और शहपुरा तहसील कोर्ट में शुक्रवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 19 भरण-पोषण, 02 पारिवारिक और 15 मोटर दुर्घटना मामलों सहित कुल 57 प्रकरणों का समाधान हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएन मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकरणों काे आपसी समझौते और सुलह के आधार पर खत्म किया गया। काफी समय से अलग रहने वाले दर्जनों दंपत्ति राजीनामा के बाद हंसते-हंसते घर वापस गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण पटेल ने बताया कि अदालत में न केवल कोर्ट में लंबित प्रकरणों का निराकरण हुआ, बल्कि बैंक, बिजली विभाग और नगर पालिका संबंधी मामलों का भी समाधान किया गया। 
अदालत में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सहित अन्य रहे मौजूद

नेशनल लोक अदालत में जिला व सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष डीएन मिश्र सहित फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एसके चौबे, अभिभाषक संघ अध्यक्ष रेवा पांडे, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश प्रतिभा साठवणे, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश आरएस कनौजिया, ASP विवेक कुमार लाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रवीण पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता इवनाती, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता,  सामाजिक कार्यकर्ता, पक्षकार, बिजली विभाग, नगरपालिका व समस्त बैंक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।