डिंडोरी-: आई विटनेस न्यूज़ 24, डिंडौरी। चार दिवसीय बेडमिंटन टूनामेंट डी बी एल के का समापन शानिवार को हुआ। टूनामेंट के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक ओमकार सिंग मरकाम, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, चन्द्रविजय महाविद्यालय के प्रचाय सुभाष वर्मन, नवोदय विद्यालय की प्रचाया श्रीमती संचिता बेनर्जी, रीतेश जैन पार्षद, थाना प्रभारी सी के सिरामे, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जीतू ठाकुर, वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश सिहरे, रियाज खान मौजूद रहे। टूनामेंट में पूरे जिले से 32 टीमो ने हिस्सा लिया। जिसमे दो टीम बॉबी, सुरेंद्र सरैया और भूपेन्द्र, राम वालके की टीम सभी टीमो को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनो टीमो के बीच फाइनल का मैच शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिधियो से मिल कर की गई। जिसके बाद दोनों टीमो के बीच फाइनल मुकाबला शुरू किया गया। जिसमें पहला सेट 18/21 भूपेन्द्र, राम वालके ने जीता और मैच में बढत बना ली। वही दूसरे सेट में बॉबी, सुरेंद्र सरैया की टीम में मैच में वापसी करते हुए 12/21 से मुकाबले को बराबर कर दिलचस्प बना दिया। फाइनल कर तीसरे औऱ निर्माणयाक सेट बहुत ही जबरदस्त हुआ और बॉबी, सुरेंद्र सरैया की टीम ने भूपेन्द्र, राम वालके की टीम को 17/21 से पराजित कर डिंडौरी बेडमिंटन प्रतियोगिता में विजय रहे। मैच में मौजूद दर्शको ने भी दोनों टीमो को सपोर्ट कर उत्साह वर्धन किया । मैच के रेफ़री राम तिवारी रहे। मैच के बाद कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि विधयक ओमकार मरकाम ने विजेता टीम बॉबी, सुरेंद्र सरैया को पांच हजार और ट्राफी प्रदान की। वही नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने उपविजेता रहे भूपेन्द्र और राम वालके को तीन हजार और ट्राफी प्रदान की और शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के आयोजकों में जनार्धन बोरकर, नदीम खान, इरफान खान, सुशांत यादव, करामत अली, उमंग जैन, चिमय जैन, मुजीब खान तौसीफ खान, राम तिवारी, सलीम खान अन्य सहयोगी मौजूद रहे। खिलाडियो ने की एक और कोर्ट की मांग कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री और विधायक ओमकर मरकाम और नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम से बेडमिंट के एक और इन-डोर कोर्ट की मांग की जिसमे दोनो अतिधियो ने आश्वासन दिया हैं कि शासन और प्रशासन से बात कर एक और इन-डोर कोर्ट की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही खेल को और बढ़ावा देने के लिए आयोजको और खिलाडियो को प्रोत्साहित किया। पूर्व खिलाडीयो को किया गया सम्मानित शहर के बेडमिंटन खिलाड़ी रहे पूर्व खिलाडीयो का सम्मान किया गया। आयोजक टीम के सदस्यों ने सहर के बेडमिंटन के पूर्व खिलाड़ी रहे रियाज खान, तेकाम सर, शक़ील अहमद सिद्दीकी, राकेश सिहरे, सुभाष बर्मन को शाल और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजक टीम के सदस्य नदीम खान ने बताया कि इन सभी पूर्व खिलाडीयो की खेलते देख ही हम सभी लोगो ने बेडमिंटन खेलना सीखा है। साथ ही उन्ही के मार्गदर्शन में आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।.
Home
Unlabelled
डिंडौरी बेडमिंटन लीग डीबीएल के फाइनल मुकाबले में बॉबी और सुरेंद्र ने कब्जा किया
डिंडौरी बेडमिंटन लीग डीबीएल के फाइनल मुकाबले में बॉबी और सुरेंद्र ने कब्जा किया
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
