कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मुझे बाबू के साथ दफनाया जाए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कुत्ते की मौत से दुखी युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मुझे बाबू के साथ दफनाया जाए

आई विटनेस न्यूज़ 24, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कुछ दूर गोरखा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय छात्रा को अपने कुत्ते से बहुत प्यार था और हाल में उसकी मौत के बाद से वह काफी दुखी थी। इसके चलते ही युवती ने आत्महत्या करने जैसे बड़ा कदम उठाया। 

पड़ोसियों के अनुसार, युवती को अपने कुत्ते से काफी लगाव था और वह उसके मरने पर काफी दुखी थी। आत्महत्या के बाद युवती का अंतिम संस्कार गांव के बाहर किया गया जबकि कुत्ते को पास के ही एक खेत में दफनाया गया। 

कुत्ते से था काफी गहरा लगाव सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के अनुसार, 17 नवंबर की रात को करीब नौ बजे 5 वर्षीय कुत्ते की मौत हो गई। वह काफी लम्बे समय से बीमार था। इसके बाद से ही परिवार काफी दुखी था। रात एक बजे लड़की अपनी बहन के साथ सोने चली गई, लेकिन सुबह जब घरवालों ने देखा तो उसने पहले मंजिल पर आत्महत्या कर ली थी। 

बाबू के साथ दफनाना 

लड़की कुत्ते को प्यार से बाबू कहकर बुलाती थी। लाश के साथ मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपने माता-पिता को आखिरी इच्छा बताते हुए लिखा, 'मेरी अंतिम इच्छा है कि मुझे जलाया न जाए और मेरे बाबू के साथ मुझे दफनाया जाए। मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना।'

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।