आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडौरी, खनिज विभाग में पदस्थ मानचित्रकार के द्वारा रविवार को मिट्टी से भरे किसान के टेक्टर को जप्त कर विक्रमपुर चौकी में खड़े करा दिया , पीड़ित किसान ने न्याय की गुहार कलेक्टर ओर मुख्यमंत्री को आवेदन भेजते हुए न्याय की गुहार लगाई है, पीड़ित किसान मुकेश बर्मन नूनखान निवासी का आरोप है कि अपने खेत से मिट्टी टेक्टर में दूसरे खेत मे डालने ले जा रहा था उसी समय खनिज विभाग में पदस्त मानचित्रकार ने मिट्टी से भरे ट्रेक्टर को पकड़ कर चौकी में जप्त करा दिया, कोरोना काल मे किसान की माली हालत खराब है वही खनिज विभाग रेत गिट्टी मुरुम से भरे डंफरो पर कार्यवाही न करते हुए छोटे किसान के टेक्टर को जप्त कर छोटे किसानों को परेशान कर रहे है, किसान वैसे ही कोरोना काल मे टेक्टर की किश्त नही भर पा रहे है, तो दूसरी तरफ खनिज विभाग की कार्यवाही, किसान मुकेश ने आवेदन में स्पष्ट रूप से अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि यदि किसान के साथ कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार खनिज विभाग होगा।
*छुट्टी के दिन कार्यवाही*
खनिज विभाग में पदस्त मानचित्रकार पर सवाल उठना लाजमी है कि आखिर एक मानचित्रकार को कार्यवाही करने का अधिकार किसने दिया, जिसे मुरुम ओर मिट्टी में अंतर ही न समझता हो,
