ग्राम पंचायत खरगहना में भी धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत खरगहना में भी धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ

डिंडोरी-: आई विटनेस न्यूज़ 24,मुख्यमंत्री कृषि सम्मेलन का असर दिखने शुरू हो गया है,  जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में धान खरीदी शुरू कर दी गई है, पूर्व में ग्राम पंचायत पिड़रूखी में धान खरीदी केंद्र बनाया गया था, जिससे कई गांवों के किसानों को अधिक दूरी तय कर धान खरीदी केंद्र पहुंचना पड़ता था, जिससे किसानों को काफी परेशानी होती थी।मामले को लेकर स्थानीय किसानों ने शासन प्रशासन से खरगहना गांव में भी खरीदी केंद्र शुरू करवाए जाने की मांग की गई थी।ताकि क्षेत्र के किसानों को अधिक दूरी तय न करनी पड़ेगी।स्थानीय किसानों की मांग को ध्यान देते हुए  प्रशासन व विभाग द्वारा पहल करते हुए खरीदी केंद्र पिड़रूखी के साथ-साथ उप धान खरीदी केंद्र खरगहना में भी किसान अपनी धान की उपज बेच सकेंगे, अब किसानों को ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला सदस्य उमेश खांडे, बबलू गौतम,सरजू गौतम,धीरज नागेश, झलकन गौतम एवं ग्रामवासी व किसान मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।