रवाना हुई देश की पहली Driverless Metro, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रवाना हुई देश की पहली Driverless Metro, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी जारी

आई विटनेस न्यूज़ 24, देश को पहली ड्राइवरलेस यानी बिना ड्राइवल की मेट्रो ट्रेन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका शुभारंभ किया। देश की यह पहली ड्राइवरलेस मेट्रो मजेंटा लाइन पर बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम के बीच चली है। इस मौके पर पीएम मोदी नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) भी जारी किया। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) का कहना है कि चालक रहित मेट्रो ट्रेनें (Driverless Metro) पूरी तरह ऑटोमेटिक होंगी, जिनमें मानवीय हस्तक्षेप की न्यूनतम आवश्यकता होगी। इससे मानवीय गलतियों के कारण परिचालन प्रभावित होने की आशंका खत्म हो जाएगी। ये ट्रेनें मेट्रो भवन में बने केंद्रीय कंट्रोल रूम से कमांड देकर चलाई जाएंगी। अभी इस कारिडोर पर 5 मिनट 12 सेकंड के अंतराल पर मेट्रो का परिचालन होता है। इसका फायदा यह है कि यात्रियों का दबाव बढ़ने पर महज 90 सेकंड के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलाई जा सकेगी यानी मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा सकेगी।

 इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, मुझे आज से लगभग 3 साल पहले मजेंटा लाइन के उद्घाटन का सौभाग्य मिला था। आज फिर इसी रुट पर देश की पहली ऑटोमेटिड मेट्रो का उद्घाटन करने का अवसर मिला। ये दिखाता है कि भारत कितनी तेजी से स्मार्ट सिस्टम की तरफ आगे बढ़ रहा है। आज नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड से भी मेट्रो जुड़ रही है। पिछले साल अहमदाबाद से इसकी शुरुआत हुई थी। आज इसका विस्तार दिल्ली मेट्रो की एयर पोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर हो रहा है। कुछ दशक पहले जब urbanisation का असर और urbanisation का भविष्य, दोनों ही बिल्कुल साफ था तो उस समय एक अलग ही रवैया देश ने देखा। भविष्य की जरुरतों को लेकर उतना ध्यान नहीं था, आधे-अधूरे मन से काम होता था, भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। इस सोच से अलग, आधुनिक सोच ये कहती है शहरीकरण को चुनौती ना मानकर एक अवसर की तरह इस्तेमाल किया जाए। एक ऐसा अवसर जिसमें हम देश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बना सकते हैं। एक ऐसा अवसर जिससे हम Ease of Living बढ़ा सकते हैं। सोच का ये अंतर शहरीकरण के हर आयाम में दिखता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।