कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक कृषि कानूनों के लागू होने पर लगाई रोक, चार सदस्यीय कमेटी का गठन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक कृषि कानूनों के लागू होने पर लगाई रोक, चार सदस्यीय कमेटी का गठन

दिल्ली -आई विटनेस न्यूज24,

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरे दिन भी सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट आज कृषि कानूनों पर रोक लगाने का अहम फैसला भी सुना सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की जोरदार फटकार के बाद केंद्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत में अपना हलफनामा पेश किया। वहीं किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से प्रस्तावित समिति में पेश होने से इनकार कर दिया।


कोर्ट में किसानों का पक्ष रखते हुए किसानों के वकील ने एमएल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उनसे मिलने नहीं आये। हमारी जमीन बेच दी जाएगी। जिस पर चीफ जस्टिस ने पूछा कि जमीन बिक जाएगी ये कौन कह रहा है? वकील की ओर से बताया गया कि अगर हम कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में जाएंगे और फसल क्वालिटी की पैदा नहीं हुई, तो कंपनी उनसे भरपाई मांगेगी।


एमएल शर्मा ने अदालत को बताया कि किसानों ने कहा है कि वे अदालत द्वारा गठित किसी भी समिति के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।