ग्राम पंचायत कूँड़ा में बिजली के खंभे में शॉट सर्किट से खलिहान में रखा धान का भूसा जल कर राख - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत कूँड़ा में बिजली के खंभे में शॉट सर्किट से खलिहान में रखा धान का भूसा जल कर राख

>डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,कूँड़ा ग्राम पंचायत में एक खेत के बीच विधुत विभाग के लगे बिजली के खंबे में शॉर्ट सर्किट से खलिहान में आग लग गई। आग लगने से खलिहान में रखा धान का भूसा जलकर राख हो गया। कूँड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट से गांव के सनत तिवारी के खलिहान मे आग लग गई, जिसमें खलिहान में रखा धन का भूसा जलकर राख हो गया।
आग लगी देख ग्रामीण खलिहान की ओर दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की,और खलिहान के मालिक सनत तिवारी को सूचित किया।सनत तिवारी ने 100 दयाल को तत्काल सूचित किया,मोके पर पहुंची 100 डायल ने दमकल विभाग को सूचित किया,लेकिन दमकल के पहुचने के पहले ही खलिहान में रखा धान का भूसा जल कर खाख हो गया।
 घटना की लिखित जानकारी सनत तिवारी के द्वारा कोतवाली में दे दी गई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।