पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4 वाहनों पर की गई कार्यवाही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4 वाहनों पर की गई कार्यवाही

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
राजेंद्रग्राम में पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 4 वाहन से वसूले गए 2 हजार रुपये।

SDOP कार्यालय पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम थाना पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चार वाहनों से 5 सौ रुपये प्रति वाहन की दर से 2 हजार रुपये की वसूली की औऱ राशि को सरकार के खाते में जमा कराया।

1 अप्रेल को जिन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई वे चारों वाहन राजेंद्रग्राम में बहने वाली जोहिला नदी में दिन 11 बजे अपनी गाड़ियां धो रहे थे जिससे वँहा का पानी दूसित होने का खतरा बढ़ रहा था, जो मोटर व्हीकल आचरण के विरुद्ध है, राजेंद्रग्राम पुलिस ने इन वाहन चालकों को वाहन सहित थाना लेकर आई और इन्हें न्यायालय में पेश किया जँहा से इन पर चलानी कार्यवाही की गई,

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।