आईविटनेस न्यूज़ 24 - बाजाग विकासखंड के ग्राम पंचायत पिंडरुखी में शनिवार के दिन राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्यादित मंडला शहडोल द्वारा राज्य सरकार की एकीकृत कलस्टर विकास योजना के तहत 90% अनुदान पर उन्नत हथकरघा एवं सहायक उपकरण ताना मशीन ग्राम पिंडरुखी के 44 बुनकर एवं ग्राम सरवाही के 11 बुनकरों को प्रदान किया गया वही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त विभागों में लगने वाले वस्त्रों पर्दा टेबल क्लॉथ वर्दी साड़ी चादर बेडशीट मेडिकल चादर आदि की सप्लाई की जाती है वर्तमान में शासकीय चिकित्सालय में मेडिकल बेडशीट गार्ड वेडिंग एवं आदिवासी आश्रम छात्रावासों में बेडशीट तकिया कवर का आदेश प्राप्त है जिसका कार्य विभाग के द्वारा तेजी से करवाया जा रहा है बता दें राज्य सरकार व विभाग की मंशा है कि मध्यप्रदेश के बुनकरों को रोजगार देकर उनकी आय में वृद्धि की जाए जिससे सभी बुनकरों का जीवन बेहतर से हो सके बतला दे हस्तशिल्प हथकरघा विभाग द्वारा बुनकरों के घर तक धागा पहुंचा कर दिया जाएगा साथ ही बुनकरों की मजदूरी का भुगतान उनके खाते पर किया जाएगा जिससे मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Home
Unlabelled
ग्राम पिंडरुखी में राष्टीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष में बुनकरों को वितरित किए गए उन्नत हथकरघा एवं सहायक उपकरण
ग्राम पिंडरुखी में राष्टीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष में बुनकरों को वितरित किए गए उन्नत हथकरघा एवं सहायक उपकरण
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
