आईविटनेस न्यूज़ 24, डिंडोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बटोंधा के ग्रामीणों ने सड़क ठेकेदार पर सड़क का मरम्मत कार्य नहीं करने का लगाए आरोप। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य पीडब्लूडी विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसका ठेका परमार कंट्रक्शन को दिया गया है लेकिन ठेकेदार के द्वारा सड़क पर लाल मिट्टी डालकर कार्य में लीपापोती कर दी गई है, जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीणों ने विभाग से सड़क का मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है। गाड़ियों की आवाजाही से मिट्टी उड़ने के कारण ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
