भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 8 नवंबर,15 नवम्बर 2021 दिन सोमवार
को डिण्डौरी शहर के बिरसा मुण्डा कोल.नगर मे म प्र राज्य आदिवासी कोल महापंचायत का आयोजन किया जावेगा ।
जिस मे विभिन्न चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोपाल मे 15 नवंबर 2021 को ही बिरसा मुंडा कोल जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन होने के कारण मुख्यमंत्री एवं हमारे डिण्डौरी जिले के प्रभारी मंत्री हमारे इस कार्यक्रम मे नहीं आ पा रहे है,
इस लिये इस.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिण्डौरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पकंज सिंह तेकाम को सर्व सम्मति से नियुक्त किया जाता हैं।।
पंकज सिह तेकाम को मुख्य अतिथि नियुक्त करने की वजह यह है कि जब बिरसा मुंडा स्मारक पूर्ण रूप से असुरक्षित था,आये दिन स्मारक स्थल पर अतिक्रमण होता रहता था और जब कोई भी जन प्रतिनिधि पचासों बार निवेदन करने के बाद भी स्मारक स्थल की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने तार फेंसिंग कर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया था इसके अलावा स्मारक स्थल विगत 15 वर्षो से अंधेरे में पढ़ा रहा जब किसी भी जनप्रतिनिधियों ने विरसा मुण्डा कोल स्मारक स्थल का सुध नहीं लिए तब उनके द्वारा विद्युत के 5 पोल गढ़वा कर प्रकाश की व्यवस्था किया गया है 15 नवंबर 2021 को भी पंकज सिंह तेकाम द्वारा स्मारक स्थल पर टाईल्स लगवाने एवं मुख्य मार्ग से स्मारक स्थल तक सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया जाना है ऐसी स्थिति में मुख्य अतिथि का हक अधिकार देना पंकज सिह तेकाम को कोल महापंचायत मे सर्वसम्मति से उचित समझा गया।
