जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा की बैठक आज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा की बैठक आज

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 8 नवंबर,डिण्डौरी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है बैठक मे आगामी 15 नवंबर को भोपाल मे आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस एवं अन्य विषयों को लेकर दिनाॅक 09 नंवबर को समय दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश से नियुक्त प्रभारी व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महमंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, व अन्य वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती ने बताया कि इस बैठक मे जनजाति एवं सभी वर्गो के वरिष्ठजन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष महामंत्रीगण, अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजजा मोर्चा के पूर्व व वर्तमान जिला पदाधिकारीगण, अजजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महामंत्री व सदस्यगण, पूर्व व वर्तमान जिला, जनपद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष व सदस्यख् सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, भाजपा समर्थित पूर्व व वर्तमान सरपंचगण सहित भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति प्राथनीय है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।