आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 दिसम्बर, डिंडोरी 31 दिसंबर 2021 बजाग थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरच के दनदना पुलिया के समीप बुधवार 2 बजे तेजरफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार मौके से फरार हो गई,ग्रामीणों के द्वारा दी गई, जानकारी के अनुसार तेजरफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घटना को अंजाम दिया है।
पिकअप बजाग से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा था वही पंडरीपानी निवासी अम्रत अपने पत्नी सहबति बाई के साथ अंगई निवासी अघनी बाई को पहुंचाने आ रहे थे, इसी दौरान तरच दनदना पुलिया के समीप पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। सहबति बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घायल अम्रत और अघनी बाई का जिला अस्पताल उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी बताई जा रही है।
