आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 दिसम्बर,इन दिनों क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जो खड़ी फसल के लिए नुकसानदायक है। अभी किसानों के खेत में राहर मसूर और बटरी की फसल तैयार है, जो कुछ दिनों बाद काटी जाएगी, अभी उस फसल को पकने में कम से कम 10 से 15 दिन लग सकते हैं, पर इस कड़ाके की ठंड से इन फसलों को पाला लग सकता है, जिससे क्षेत्र के किसानों को बहुत नुकसान होने की आशंका है, किसान जैसे तैसे अपने खेत में दिन रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, और उसको आस रहती है कि अब उनके फसल पकने वाली है, पर अभी कुछ दिनों में जो तेज ठंड पड़ रही है उससे लगता है कि उनकी खड़ी फसल पर पाला ना लग जाए, इस बात को लेकर किसान चिंतित दिख रहे हैं और सुबह शाम अपनी फसलों पर नजर जमाई हुए हैं कि कहीं उनके फसल को ठंड की मार तो नहीं पड़ी, अभी अगर और ज्यादा ठंड पड़ती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है किसान सुबह उठ कर देखते हैं की उनके खेतों पर बर्फ जमी हुई है, जो सुबह बहुत समय तक जमी रहती है, जैसे-जैसे धूप निकलती है वैसे ही बर्फ कम हो जाती है, अगर ऐसे ही रोज-रोज फसलों पर बर्फ जमती रही तो जरूर ही उनको नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों को डर लगा हुआ है ,कि उनकी फसल खराब होने से फिर कर्ज में ना आ जाए, लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है, सुबह 10:00 बजे तक बहुत तेज ठंड लगती है, वही दिन भर हवा भी सरसर चल रही है जिससे लोग ठंड के मारे ठिठुरते देखे जा रहे हैं , और दिनोंदिन पारा नीचे की ओर लुढ़क रहा है, अभी दो-चार दिन से छेत्र में ज्यादा ठंड पढ़ रही है, लोगों का कहना है कि माह जनवरी तक तेज ठंड पड़ेगी ,वही फरवरी आते आते ठंड का असर कम होने लग जाता है,फिलहाल इस समय खेतों से लेकर गाड़ियों में भी बर्फ जमी देखने को मिल रही है,कई गाड़ियों की छत पर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुए देखी गई है।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
