’राशि निकली पहले, निर्माण शुरू हुआ बाद में,मॉडल स्कूल से मुक्तिधाम तक बन रही सड़क पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

’राशि निकली पहले, निर्माण शुरू हुआ बाद में,मॉडल स्कूल से मुक्तिधाम तक बन रही सड़क पर उठे सवाल, घटिया निर्माण का आरोप

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 10 जून, जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनुवासागर में मॉडल स्कूल से मुक्तिधाम तक बनाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण कार्य का ठेका स्थानीय पंच को दे दिया गया। निर्माण कार्य में मजदूरों के बजाय मशीनों का उपयोग किया गया, जिससे रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की राशि 4 दिसंबर 2025 और 13 अप्रैल 2026 को निकाल ली गई थी, लेकिन लंबे समय तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।

शिकायत के अनुसार, सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने 6 मई 2026 को कलेक्टर को शिकायत की थी। इसके बाद 1 मई 2026 से निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान सड़क को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रोलर का उपयोग नहीं किया गया और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण में फ्लोरिंग मशीन का उपयोग किया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सड़क की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

वहीं, इस मामले में जनपद पंचायत के एसडीओ बिजेंद्र सारीबान ने निर्माण कार्य में उपयोग की गई क्योरी (क्योरिंग) मशीन को नियमसम्मत बताते हुए उसके उपयोग को उचित ठहराया है। हालांकि ग्रामीण एसडीओ के इस तर्क से संतुष्ट नहीं हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और सड़क निर्माण में लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।