आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 18 दिसम्बर,डिण्डोरी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने शुक्रवार को त्रि - स्तरीय पंचायत निर्वाचन के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जोनल अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के प्रावधानों को संज्ञान में रखते हुए मतदान एवं मतगणना संबंधी सभी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक व्यवस्थित ढंग से करें । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर प्रकाश , पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें । उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान दिवस के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झा ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करने को कहा है । आयोजित बैठक में जिला योजना वन मण्डलाधिकारी बसंत पिछोड़े , अधिकारी ओ . पी . सिरसे , जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा , उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया , सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्याम सिंगौरे , कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डिंडौरी व्ही . जी . एस . साण्डया , जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया , जिला आयुष अधिकारी संतोष परस्ते , प्राचार्य आईटीआई रमेश सिंह मरावी , उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ . एम . मंसूरी , सहायक संचालक कृषि डॉ . नेहा धूरिया ,सहायक संचालक उद्यानिकी रामनिवास यादव , परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ललिता चंचल , वन क्षेत्रपाल सामान्य वनमण्डल बसंत शर्मा , मलेरिया अधिकारी ब्रजेश पटेल , महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय रत्नाकर चतुर्वेदी , सहायक महाप्रबंधक ए . के . गुप्ता , पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी आर . के . तिवारी , श्रम निरीक्षक नीरज तेकाम , परियोजना अधिकारी त्रिलोक सिंह भवेदी , सहायक संचालक कृषि प्रशिक्षण केन्द्र विजय देशमुख , सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सालय मानिकपुर डॉ . अनुकूल पाठक , सहायक यंत्री नर्मदा विकास घाटी दिनेश शर्मा , राजेन्द्र परस्ते , उपमण्डल अधिकारी रंगीलाल परस्ते , सहायक यंत्री विनोद मिश्रा , पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ . अभिनव शुक्ला , सहायक यंत्री अमित उईके , सहायक संचालक मत्सय एल.एस. सैयाम , सहायक यंत्री एम . के . रोहिताष , सहायक प्रबंधक संजय शर्मा , सहायक यंत्री एम . एस . बघेल , सहायक यंत्री श्री पंकज सालंकी , एम . के . बिठल्ले , एसडीओ पीआईयू राजेश विश्वकर्मा , कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एस . एस . ठाकुर , सहायक संचालक कृषि श्रीमती अंजली वाजपेयी , महेन्द्र कनेश सहित सभी जोनल अधिकारी उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में जोनल अधिकारियों ली बैठक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा ने त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में जोनल अधिकारियों ली बैठक
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
