बकरी के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बचाया गया
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 17 दिसम्बर,शहपुरा नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है बताते चलें शहपुरा उमरिया मार्ग में शुक्रवार की 12:00 बजे के आसपास आवारा कुत्तों ने बकरी के बच्चे पर हमला कर दिया और मुंह में दबाकर आधा किलो मीटर तक ले गया जैसे ही स्थानीय नगर वासियों की नजर कुत्ते पर पड़ी बकरी के बच्चे को कुत्ते मुंह में दबाकर भाग रहा है वैसे ही वहां उपस्थित ग्रामीणों ने देखते ही बकरी के बच्चे को कुत्ते से बचा लिया जानकारी में बताया गया कि शहपुरा नगर स्थानीय निवासी व्यक्ति की है
जिन लोगों ने बकरी के बच्चे को बचाने में मदद की उसमें टीकाराम झारिया ऑनलाइन की दुकान चलाने वाले , वही समोसे की दुकान चलाने वाले व्यक्ति सुनील बर्मन, कारीगर कृष्णा विश्वकर्मा रहे
