आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 17 दिसम्बर, डिण्डोरी जिले के गाड़ासरई क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने आज सुबह पेड़ पर लटक कर फाँसी लगा ली।
जानकारी के अनुसार मृतक हलवाई का काम करता था,क्षेत्र के लोग ने बताया कि मृतक का नाम रमेश हलवाई उम्र तकरीबन 50 है जो मिगड़ी देवरी का रहने वाला है,लोगो के बताये अनुसार मृतक को सुबह लगभग 6 बजे होटल में चाय पीते देखा गया था,उसके कुछ देर बाद जानकारी मिली कि मरघटाई के पास एक पेड़ पर फाँसी में लटक है।
