शहपुरा पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 17 दिसम्बर, शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय मडई का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन आदिवासी परम्परानुसार भारी मात्रा में चंड़ी ब्याही गई। जिसमें आसपास क्षेत्र के गाॅवों के अहीरों द्वारा अहीरी नृत्य का जगह जगह जमकर प्रदर्शन किया गया इस मड़ई में भारी मात्रा में अनेक प्रकार के मिष्ठान, बर्तनों, कपड़ों की आर्कषक दुकानें व्यापारियों द्वारा सजाई गई। जिसमें ग्रामीण सपरिवार पहुंचकर आर्कषक झुले, खेल तमाशे का जमकर आनंद उठाया गया। कपड़े, घरेलु दैनिक उपयोग की सामग्री, मिठाई और बच्चों के लिए खिलौनों की भी जमकर खरीददारी की गई।इस मड़ई में ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दूर गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचकर मड़ई का जमकर लुप्त उठाया। वहीं पर कल दूसरे दिन शुक्रवार को गुदरी मड़ई का आयोजन किया गया हैं, मानिकपुर मडई में आसपास गांव सहित दूर-दूर के व्यापारी मडई मैं पहुंचे और व्यापारी जमकर दुकानदारी करते हुए नजर आए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मड़ाई में खरीददारी करते हुए मडई का जमकर लुफ्त उठाया दरअसल ग्रामीण क्षेत्र में मड़ाई मेला का खासा महत्व माना जाता है मड़ाई को लेकर ग्रामीण रिश्तेदारी मैं पहुंचते हैं और मड़ाई घूम कर आनंद लेते हुए रिश्तेदारों से मुलाकात करते हैं मड़ाई के मद्देनजर शहपुरा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा है मडई स्थल मैं शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दहिया मौजूद रहे पुलिस प्रशासन की नजर रही जिससे मड़ाई स्थल में कोई अप्रिय घटना घटित ना हो मडई के दूसरे दिन आज शुक्रवार को जमकर मड़ाई में ग्रामीण का जमावड़ा रहेगा
