नगर प्रवेश पर डिंडोरी में नर्मदा परिक्रमा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर प्रवेश पर डिंडोरी में नर्मदा परिक्रमा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 17 दिसम्बर, डिंडौरी -  श्री 1008 महामंडलेश्वर ईश्वरानंद स्वामी  महाराज के सानिध्य में समर्पण मा  नर्मदा परिक्रमा धार्मिक पद यात्रा ग्राम विक्रमपुर से  आज दिनाक 16/12/21 को  यात्रा आगे बढ़ते हुए नुन खान ग्राम में पहुँची जहाँ ग्रामीणों द्वारा स्वामी जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया व समस्त परिक्रमा वासियो को चाय बिस्किट की व्यवस्था की गई । ततपश्चात यात्रा ग्राम नरिया में तेंदू  पत्ता गोदाम के पास यात्रा पहुची यहाँ पर भी  चाय पानी की व्यवस्था की गई । के बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए  ग्राम शाहपुर  पहुँची जहाँ मनोहर ठाकुर,शैलू जयसवाल  की आगवानी में   ढोल नगाड़े ,कलस यात्रा एवं सैकड़ो की संख्या मैं   स्वामी जी महाराज एवं साथ में चल रहे नर्मदा परिक्रमा वासियो का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सी ग चौहान के अनुज भ्राता नरेंद्र सिंग सपत्नीक शामिल हुए साथ हुए उज्जैन से विजय जयसवाल,ईस्वर पटेल,दिनेश शर्मा भी शामिल हुए,काफिले में जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया,जिला सह यात्रा प्रभारी मनोज मिश्रा जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत जिला भाजपा महामंत्री अवधराज बिलैया  यात्रा में उपस्थित रहे ।ग्राम शाहपुर  में समाज की ओर से दोपहर भोजन की व्यवस्था की गई थी । दोपहर भोजन पश्चात यात्रा अगले पड़ाव कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडौरी के लिए प्रस्थान किया । इस दौरान यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ग्राम जोगीटिकरिया ,ग्राम देवरा मैं  धुर्व पटेल कमलेश राव श्याम सुंदर बर्मन हरिओम चौकसे प्रवीण बर्मन आदि ग्रामीणों द्वारा यात्रा का  जगह-जगह स्वागत किया गया व चाय पानी की व्यवस्था की गई । यात्रा आगे बढ़ते हुए शाम 7: 05 बजे यात्रा कोणार्क मैरिज गार्डन डिंडोरी पहुँची । जहां यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक   दुलीचंद उरेती  ,जामसिंह मरावी  ,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज टेकाम , सुरेंद्र दुबे , जिला यात्रा सह प्रभारी आदि द्वारा पूज्य स्वामी उत्तमजी  महाराज का ढोल नगाड़ो एवं कलश यात्रा के साथ स्वागत किया गया  । रात्रि विश्राम  के दौरान  स्वामी महाराज द्वारा नर्मदा आरती एव नर्मदा पुराण पर धार्मिक प्रवचन दिया गया । इस दौरान जिला कलेक्टर रत्नाकर झा , पुलिस अधीक्षक संजयसिंह , ए डी एम  अरुण विश्वकर्मा आदि अधिकारी गण  पूज्य स्वामी महाराज से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त लिया । कोणार्क मैरिज गार्डन में रात्रि भोजन  की व्यवस्था स्व. आयोध्या प्रसाद बिलैया की ( रविराज बिलैया के पिताजी की  )  पूण्य स्मृति में उनके अनुज रामचन्द्र बिलैया,बेटे रविराज  एवं भतीजे अवध राज बिलैया,शिवम राज बिलैया परिवार की ओर से भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । दिनाँक 17/12/21 को  सुबह 8:00 बजे स्वल्पाहार के बाद स्वामीजी के सानिध्य में  समर्पण मा नर्मदा परिक्रमा यात्रा डिंडौरी कोर्णाक मैरिज गार्डन से  शिशघाट अनूपपुर जिले  के लिए प्रस्थान करेगी । जहाँ यात्रा का 34 वा रात्रि पड़ाव रहेगा ।   यात्रा  दिनाँक 17/12/21 को मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम लुकामपुर  होते हुवे ग्राम लुटगांव मैं पहुचेगी जहाँ दोपहर भोजन  की व्यवस्था की गई हैं ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।