राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 17 दिसम्बर, पीड़ित,पिछड़ता,उपेक्षित मांझी समाज के लोगों ने समाज की मुख्यधारा में आने के लिए मांझी समाज को आदिवासी घोषित करने की मांग की,,,,,,,मुख्य रूप से समाज की मुख्यधारा से पिछड़ते मांझी समाज को आदिवासी घोषित करने सहित अन्य मांग भी रखी गई है,,,,,,,गौरतलब है,कि काफी लंबे समय से समाज मुख्यधारा से पिछड़ते मांझी समाज के लोगों को कई तरह के शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है,शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिससे सामाजिक गतिविधियां प्रभावित होने सहित दर्जनों परिवार को आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है,बताया गया कि कल गुरुवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर सजातीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए,जहां आक्रोश जताकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन पत्र सौंपकर मांझी समाज को आदिवासी समाज घोषित करने की मांग की गई।।।
