भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 दिसम्बर,डिंडोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत हिनौता के सरल टोला में चेक डैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे चेक डैम के निर्माण कार्य में एजेंसी द्वारा लापरवाही की जा रही है जहां बिना पानी का रास्ता बदले स्टॉप डैम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जिसकी वजह से निर्माण सामग्री पानी में घुलकर बह रही है और टॉप डैम का निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन हो रहा है वही कार्य का निरीक्षण करने उपयंत्री नहीं पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से एजेंसी द्वारा मनमाने तरीके से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है कार्य की गुणवत्ता ठीक ना होने से पानी के ठहराव के लिए बनाए जा रहे स्टॉप डैम का उपयोग लंबे समय तक नहीं हो पाएगा ।
