प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन,

शासकीय एकलव्य विद्यालय में 15 से 21 दिसम्बर तक होगा आयोजन
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 21 दिसम्बर,डिंडौरी-जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के मार्गदर्शन एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशन में बेसिक स्काउट मास्टर, बेसिक कब  मास्टर, बेसिक गाइड कैप्टन  एवं बेसिक फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन दिनांक 15 से 21 दिसंबर 2021 तक शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में किया जा रहा है। बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर में 50, बेसिक कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर में 16, बेसिक गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में 29 एवं बेसिक फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर में 28 कुल 123 प्रतिभागी   प्रशिक्षण शिविरों में कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
                  प्रशिक्षण शिविरों के पर्यवेक्षक सुखदेव सिंह चौहान, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट संभाग जबलपुर द्वारा दिनांक 18 दिसंबर 2021 को आकस्मिक विजिट किया गया, शिविर  सुव्यवस्थित रुप से संचालित पाए जाने पर  जिला प्रशासन,जिला सचिव, शिविर संचालकों एवं प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के संचालक डॉ एस एन पांडे, राज्य स्तरीय लीडर ट्रेनर्स एवं डीओ सी अनूपपुर, बेसिक कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर के संचालक श्री ललित मिश्रा, डी ओ सी कटनी, बेसिक गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर की संचालक श्रीमती बेला सिंह, डी ओ सी गाइड जबलपुर एवं बेसिक फ्लॉक लीडर प्रशिक्षण शिविर की संचालक सुश्री पुष्पा पिल्ले, डीटीसी गाइड जबलपुर  के द्वारा किया जा रहा है।  शिविरों का सफल संचालन   पी एस राजपूत , जिला स्काउट प्रभारी एवं जिला सचिव जिला संघ डिंडोरी, क्वार्टर मास्टर श्रीमती मंजू खेश, जिला क्वार्टर मास्टर गाइड जिला डिंडोरी, कैलाश संत, प्रदीप बैरागी, सुनील शुक्ला, सत्यवती सोनी, उषा मरावी, ज्योत्सना मरावी, 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।