कलेक्टर ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देष दिए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देष दिए

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 20 दिसम्बर,कलेक्टर  रत्नाकर झा ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग को ग्राम बजाग रैयत के सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने कहा कि सचिव के विरूद्ध की गई कार्रवाई को उसकी सेवा पुस्तिका में भी अंकित किया जाए। ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा ग्राम बजाग रैयत में समग्र आईडी पोर्टल से आवेदिका का नाम फौत करके हटाए जाने के कारण षिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच प्रभारी पंचायत निरीक्षक द्वारा की गई। जांच के उपरांत आवेदक का नाम समग्र आईडी पोर्टल पर जोड़ दिया गया है। कलेक्टर  झा ने ग्राम पंचायत सचिव की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए उक्त कार्रवाई करने के निर्देष दिए हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।