सीइओ अमरपुर ने ग्राम पंचायत इण्डीसरई के केवल कृष्ण नेटी को स्वीकृत राशि से अधिक राशि आहरण मामले में अदेय प्रमाणपत्र पर लगाई रोक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सीइओ अमरपुर ने ग्राम पंचायत इण्डीसरई के केवल कृष्ण नेटी को स्वीकृत राशि से अधिक राशि आहरण मामले में अदेय प्रमाणपत्र पर लगाई रोक

खबर का असर
राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 20 दिसम्बर, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी बढऩे लगी है।
वहीं शासन के एक आदेश ने अभ्यर्थियों की समस्या बढ़ा दी है शासन के
 त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को 
जिला जनपद ग्राम पंचायत की विधुत बिल या अन्य बकाया राशि होने पर अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त नही होगा,जिन अभ्यर्थियों की बकाया राशि है, ऐसे अभ्यर्थी बकाया राशि जमा कर होगा।
ऐसा ही मामला आज इण्डीसरई का आया आई विटनेस न्यूज 24, खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने एक्शन लेते हुए सरपंच को बकाया राशि जमा करने के बाद ही अदेय प्रमाण पत्र दिया जाएगा का अदेश जारी कर दिया।आदेश में लिखा है कि वर्ष 2017 में घनश्याम के घर से महुआ तिराहा तक पचपरमेश्वर भद से स्वीकृत सी सी रोड निर्माण कार्य जिसकी कुल स्वीकृत राशि 289680 / - है । केवल कृष्ण नेटी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत इण्डीसरई द्वारा स्वीकृत राशि से अधिक राशि रूपये 153956 / - शब्दों में एक लाख तिरेपन हजार नौ सौ छप्पन रुपये आहरण की गई है । अत : आपको निर्देशित किया जाता है कि  केवल कृष्ण नेटी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत इण्डीस से स्वीकृत राशि से अधिक आहरण की गई राशि रुपये 153955 / - शब्दों में एक लाख तिरेपन हजार नौ स छप्पन रुपये जमा कराये जाने के उपरान्त ही अदेय प्रमाण पत्र जारी किया अन्यथा आप स्वतः जिम्मेदार होंगे । 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।