भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 8 दिसम्बर,डिंडोरी आदिवासी बहुल जिले डिंडोरी के भोले भाले युवक युवतियों को काम का लालच देकर बाहर ले जाने का मामला सामने आता रहता है। आपको बता दें कि मोटी रकम का लालच देकर यहां की युवक-युवतियों को कई बार बाहर ले जाया जाता है। ऐसा ही मामला विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम चंद्रागढ़ का है जहाँ आदिवासी बैगा महिलाएं थाने में आकर पुलिस से अपने बच्चियों को वापस लाने की गुहार लगाई है, इस बार आदिवासी बैगा जिनमे कुछ नाबालिक बालिका तथा कुछ युवतियों को बाहर ले जाने का मामला सामने आया है बालिकाओं की मां ने डिंडोरी थाने में आकर बताया कि उनकी बेटियों को माता-पिता से पूछे बिना काम कराने के लिए बाहर ले जाया गया हैं, जिसको डिंडोरी थाना प्रभारी से वापस लाने की गुहार लगाई है । बैगा महिलाओ का आरोप है कि हमारे बिना इजाजत के काम कराने के लिए बाहर ले जाया गया है । जिसको पुलिस प्रशासन से थाना आकर लिखित आवेदन देकर अपने बेटियों को वापस लाने की मांग की है।
जिसमें थाना प्रभारी का कहना है की जांच चल रही है , और जांच कर जल्दी सभी बालिकाएं हैं, युवतियां हैं, उनको जल्द ही उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
