पचांचत चुनाव को लेकर अनुविभागीय अधिकारी ने ली बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पचांचत चुनाव को लेकर अनुविभागीय अधिकारी ने ली बैठक

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 8 दिसम्बर,शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला ने तहसील परिसर में राजनैतिक और पत्रकारो के साथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की ,बैठक  के दौरान एसडीएम काजल जावला ने बताया कि आगामी 13 तारीख से नाम निर्देशन पत्र लिये जावेगें जिसमें सरपंच व पंचो के लिए 8 क्लस्टर बनाये गये है जहां पर एआरओ बैठेंगे और नाम निर्देशन  फार्म लेंगे साथ जनपद सदस्य के लिए एस डीएम कार्यालय में फार्म लिये जावेगें । संपत्ति विरूपण के तहत  यात्री प्रतिक्षालय टैंकरो व अन्य जगह जहां पर भी राजनैतिक पोस्टर व अन्य सामग्रीया लगी हुई है उन्हे हटाने के लिए कहा ,चुनाव के दौरान सस्त्र लाईसेंस निरस्त कर दिये गये है जिनके पास भी लाईसंेसी हथियार है वे अपने हथियार थाने में जमा करवाये ,प्रटिंग प्रेस वाले भी अपनी पूरी जानकारी कार्यालय को प्रस्तुत करे, पूरे जिले में आचार संहिता लगी हुई इसलिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडेगा साथ ही यदि ऐसा होता है तो कार्यवाही की जावेगी । बैठक के दौरान तहशीलदार अमृत लाल धुर्वे,सी ई ओ राजीव तिवारी ,राजकुमार मरावी ,बलीराम राम साहू आर ई आई ,अमित कछवाहा अषोक पाठक,सुरेन्द्र साहू ,हरीश राय,सलभ साहू ,रामलाल रजक ,राजेश गुप्ता,मनीष साहू ,अजय शर्मा,सभी पत्रकार गण मौजूद रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।