आरटीओ-ऑनलाईन के बाद भी दलाल मुक्त नही हुआ आर टी ओ विभाग, ऑनलाइन के नाम पर हाईटेक हुआ दलाली का खेल ? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आरटीओ-ऑनलाईन के बाद भी दलाल मुक्त नही हुआ आर टी ओ विभाग, ऑनलाइन के नाम पर हाईटेक हुआ दलाली का खेल ?

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 25 दिसम्बर,डिंडोरी एक और शासन प्रशासन द्वारा दलालों पर शिकंजा कसने की भरसक कोशिश की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर डिंडोरी जिले के आरटीओ विभाग में दलाल मधुमक्खी की तरह बड़ी मात्रा में मंडराते नजर आते हैं
और आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के भोले भाले लोगों को लूटने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। जिले में विगत 22 व 23 दिसंबर को आरटीओ विभाग द्वारा कैंप लगाकर वाहनों के फिटनेस एवं अन्य कार्य हेतु कैंप लगाया गया था, जिसमें दलालों की अहम भूमिका दिखाई दी, बताया जाता है कि फिटनेस के नाम पर वाहन मालिकों से ऑन लाइन फीस से अधिक पैसे कि भी वसूली कि जा रही है दलालों की सक्रियता को देखते हुए परिवहन विभाग ने दलालों को फटकार भी लगाई थी वही इसी बीच तथाकथित दलालों के द्वारा आरटीओ कार्यालय के सामने एकत्र होकर परिवहन अधिकारी का विरोध भी किया। जिसके चलते अन्य बड़ी कंपनियों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं वही बडी वाहन कंपनियों के द्वारा अधिकृत किए गए व्यक्तियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जिन्हें आरटीओ से संबंधित कार्य के लिए इन परिवहन कंपनियों के द्वारा चिन्हित किया गया है वही सूत्र बताते हैं की परिवहन कार्यालय पर कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारी भी दलाली के काम पर डटे हुए हैं। जिस पर अंकुश लगना बेहद जरूरी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।