भीमसेन ठाकुर के साथ राजेंद्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 11 दिसम्बर,जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम दिवारी में 2 एवं कमकोमोहनियां में 1 रेत खदान शासन द्वारा घोषित हैं। जिन्हें निविदा के आधार पर मेसर्स के.पी.भदौरिया को 5 वर्षो के लिए लीज पर दिया गया हैं। जिसका कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त होना हैं। जहां पर आये दिन वाहन मालिक या ग्रामीणों से विवाद होता रहता हैं। जहां पूर्व में भी कमकोमोनियां में 29 एवं 30 नवंबर को मारपीट की घटना घटित हुई। जिसकी शिकायत पुलिस में दी जा चुकी हैं। पुनः 9 दिसंबर की रात्रि में दिवारी खदान में ठेकेदार के कर्मचारी एवं ग्रामीणों में विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जहां सूचना के बाद चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला साथ ही तहसीलदार डिंडौरी व नायब तहसीलदार अमरपुर भी पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम किए। दूसरे दिन 10 दिसंबर को लगभग 50-60 ग्रामीण पुलिस चौकी अमरपुर शिकायत पत्र लेकर पहुंचे। उनके आवेदन अनुसार 9 दिसंबर की रात्रि में ठेकेदार के कर्मचारी पिकप वाहन क्रमांक एम.पी. 52 जी.ए. 0492 एवं महिद्रा बोलेरो वाहन क्रमांक एम.पी. 49 सी.एस. 5570 में कुल्हाड़ी, डण्डे एवं पत्थर लेकर दिवारी गांव पहुंच कर गाली गलौच करते हुए मारने की धमकी दे रहे थे। तभी ग्रामीण एकत्र होकर खदान में पहुंचे जहां पर मशीनों से रेत भरी जा रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। जिसकी शिकायत दर्ज पुलिस चौकी में की गई। आवेदन में ग्रामीणों द्वारा और भी अन्य आरोप लगाए गए हैं। जैसे दिवारी खदान की रायल्टी जारी नहीं होने की वजह से बल पूर्वक उत्तखनन किया जा रहा हैं। अवैध खनन कर शासन को गुमराह किया जा रहा हैं। रेत खदान से निकासी कर रायल्टी रेत डम्प कर दी जाती हैं। इस प्रकार अन्य आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विवाद एवं मारपीट की आवाज सुनकर नदी पार परसाटोला जो कि जनपद पंचायत मवई जिला मंडला में आता हैं। वह के ग्रामीण भी पहुंच गए जिससे दोनों तरफ से रेत खदान के कर्मचारी घेर लिया गया। तब जाकर खदान के कर्मचारी वाहन छोड़ कर भाग खंडे हुए।
वहीं केपी सिंह भदोरिया कांट्रेक्टर के द्वारा बताया गया कि हमारे कर्मचारियों को ग्रामीणों के द्वारा कुल्हाड़ी हंसया, बांका लेकर खदेड़, कर आ खदेड़ कर मारा गया है जिसमें केपी सिंह भदोरिया कांट्रैक्टर के लगभग-लगभग 12 कर्मचारी घायल हो गए और अपनी जान बचा कर भाग गए, फिलहाल इनकी उपचार समनापुर स्वास्थ्य केंद्र व जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अभी तक लापता है जिसकी तलाश जारी है ग्रामीणों के द्वारा कुल्हाड़ी हंसीया, बांका से वार किया गया है ठेकेदार के कर्मचारियों को विवाद को बढ़ता देख समनापुर के थाना प्रभारी अमरपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर समझाईस करने का प्रयास किया लेकिन विवाद इतना बढ़ता देख ग्रामीणों ने नहीं मानी।
ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने कहां की देवारी रेत खदान को सुचारू रूप से चलने दिया जाए । तथा किसी प्रकार के विवाद की स्थिति आती है तो हम इसकी जांच करा कर जो गलत कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इस तरह का भरोसा दिया गया। ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि इस रेत खदान से जिले को करोड़ों रुपए का मुनाफा मिल रहा है तथा यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है इसमें कुछ दलाल लोग आकर रेत खदान के चेक पोस्ट पर दादागिरी दिखाकर बिना रॉयल्टी के रेत ले जाने का प्रयास करते हैं या चोरी कर प्रेत ले जाने का प्रयास करते हैं इस तरह से ठेकेदार के द्वारा बताया गया।
इनका कहना हैं:-
ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ हैं, जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मनोज त्रिपाठी
चौकी प्रभारी अमरपुर
