भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

तेज आंधी वर्षा होने पर भी नही हुआ युवाओं का उत्साह कम जगह जगह किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 28 दिसम्बर,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने स्वागत काफिले के साथ माॅ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर माॅ नर्मदा के जी तट पर दर्शन पूजन अर्चन कर स्वागत रैली कार्यक्रम की शुरूआत की। भव्य काफिला आगे बढते हुए हुण्डई एंजेसी पहुॅचा जहाॅ युवामोर्चा के प्रवीण शर्मा एवं अन्य सहयोगियो ने उनका स्वागत किया। काॅलेज तिराहा मे शिवम चैहान के द्वारा, पुराना नाका मे भागीरथ उरैती एवं सहयोगियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश का काफिला आगे बढते हुए जैन स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पहुॅचा जहाॅ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन एवं भाजपा समर्पित कार्यकताओं ने स्वागत किया गया। रैली के दौरान तेज आंधी वर्षा होने पर भी युवाओं का उत्साह कम नही हुआ और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह एवं गर्म जोशी के साथ जगह जगह पर युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशवाजी, ढोल नगाड़ों के साथ आगे बढता गया। वहीं वींरागना रानी अवंती बाई चैक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शाॅल श्रीफल भेट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम आगे बढते हुए दीनदयाल मार्केट मे पहुॅचा जहाॅ पर जिला मंत्री सपना जैन,नितिन वैश्य, चंचल अग्रवाल, स्वपनिल छैतीजा, सहित युवा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इंदिरा मार्केट मे भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार बिलैया के द्वारा स्वागत किया गया। वही भारत माता चैक मे राजेन्द्र परमार, मोन्टू दुबे, तोषी श्रीवास्तव, कान्हा शर्मा, नितिन वैश्य, अनुराग नामदेव, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, शान्तनु पाठक, मनी सैनी, अभिषेक मिश्रा, सहित युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच बनाकर फुलों की वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। सब्जी मंडी के सामने प्रमथ चैरसिया, शिवांशु मिश्रा, खालिद रजा खान के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। भव्य काफिला आगे बढ़ते हुए ढ़ोल बाजे के साथ माॅ जगदम्बा मंदिर पहुॅचा जहाॅ पर नवनियुक्त युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने माता के दरबार मे माथा टेंककर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात् स्वागत काफिला भाजपा कार्यालय पहुॅचा। कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति नरवदिया मरकाम, अजा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख नवाब मंसूरी का शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुशाभाउ ठाकरे के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियो ने क्रमशः उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाओं देते हुए बधाई प्रेषित की एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी के रीति नीति एवं अपने मोर्चा को सशक्त करने को कहा। हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का विकास ही हमारा मूल मंत्र है। वहीं मंच पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने  अपने उद्बोधन मे कहा कि भाजपा मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की पहचान हमेशा होती है। एवं उनके कार्यो के अनुरूप उन्हे दायित्व मिलता है। हम सभी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के पदचिन्हों पर चलकर कार्य करना है। तत्पश्चात युवाओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त युमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से जगह जगह युवा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पहचान भाजपा जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा मे ही संभव है।  मै जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी एक समान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। 
मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं आभार मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। 
इस दौरान मंचासीन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, डाॅ. सनील जैन, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, पूर्व विधायक डी.सी.उरैती, पूर्व जिलामहामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, महेश पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सहमीडिया प्रभारी राजेश्वर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, ओमप्रकाश ठाकुर मण्डल अध्यक्षगण हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरसिया, राजकुमार मोंगरे, वीरेन्द्र साहू, भारत राजपूत, जयसिंह सरैया, सुशील साहू, हरिहरन रजक, अभिषेक साहू, सलभ साहू, धर्मेन्द्र मानिकपुरी, सौरभ सोनी, सत्येन्द्र हरदहा, गुलाब भवेदी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, कुवरिया मरावी, आशीष सोनी, राजेन्द्र परमार, तोषी श्रीवास्तव, पीताम्बर पाराशर, परसराम पाराशर, ऋतुराज टांडिया, यशवंत तोमर, प्रशांत सोनी, सरमन ठाकुर, तरूण ठाकुर, धर्मेन्द्र जैतवार, शिवम चैहान, विनय यादव, प्रेमसिंह धुर्वे, अवधेश नागेश, सत्यम पाठक, विक्रम अवधेश नागेश, राहूल रैकवार, राहुल पाण्डेय, तरूण ठाकुर, शुभांशु चन्द्रोल, आवेश चैहान, अनुराग नामदेव, सौरभ गुप्ता, प्रसांत सोनी, निशंात प्रशनानी, यशवंत तोमर, अनूप धुर्वे गगन नामदेव, मोनू नामदेव, संदीप बर्मन, विकाश पाराशर, शिवदयाल इटौरिया, प्रदीप दुबे, अक्षत जैन,  महेश मरकाम, मंयक वघेल, दवल सिंह, सत्यम राय, राजेन्द्र नंदेहा, लालसिंह उईके, राजकुमार साहू, पवन साहू, दिलीप धुर्वे,  आतम धुर्वे, गिरजा कारपंेटर, सुमन साहू, रोहित दुबे, गुलाग भवेदी, उमेश नंदा, मंगल शिवकुमार वनवासी, बलीराम नंदेला, रोहित, भगवत मरावी, राजकुमार साहू, अजय साहू, अजय मरावी, अनुप, कामता ठाकुर, सहित सैकड़ो की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मोजूद रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।