भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 25 दिसम्बर,नगर परिषद डिंडोरी के द्वारा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी की जा रही है इस कार्यक्रम को गति देने के लिए सहभागीयों को प्रोत्साहन हेतु लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें स्वास्थ्य के प्रति तथा स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो इसी क्रम में नगर परिषद डिंडोरी द्वारा दौड़ेगा मध्य प्रदेश जीतेगा मध्यप्रदेश प्लग स्वच्छता श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में नगर परिषद की सभी अधिकारी कर्मचारी तथा बच्चों ने विशेष कर भाग लिया।
आगामी वर्ष 2022 स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के दरमियान में नगर परिषद के द्वारा नागरिकों को जागरूक करते हुए उनसे आह्वान करते हुए स्वस्थ डिंडोरी स्वच्छ डिंडोरी की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्वच्छता रैली निकाली गई रैली जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से निकालकर नगर में भ्रमण के पश्चात हाई स्कूल के प्रांगण में समाप्त की गई।
