सरपंच सचिव को बोला था खोदाई करने के लिए मै उनसे संपर्क कर अभी जानकारी देता हुं- सुनील धुर्वे, उपयंत्री, जनपद पंचायत बजाग
मैंने अभी तक देखा नहीं है मैं जाकर देख लूंगा उसके बाद आपको बताऊंगा- आरजी श्रीवास्तव , एस डी ओ जनपद पंचायत बजाग
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 19 दिसम्बर,बजाग जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्लुपुर मे इस समय भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है, बजाग जनपद के सी ई ओ उपयंत्री, सहायक यंत्री सरपंच सचिव से सांठगांठ कर मोटी कमीशन के चलते आंख बंद कर लगातार निर्माण कार्यों कर रहे हैं भ्रष्टाचार की खबरें छपते रहते हैं लेकिन जिले के वरिष्ठ अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंगती।
आखिर क्यों
ग्राम पंचायत दुल्लुपुर मे बहुत से निर्माण कार्यों का अखबारों के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन जांच के नाम पर उपयंत्री, सहायक यंत्री औपचारिकता कर भ्रष्टाचार को अंजाम देते नजर आ रहे है। इस कारण सरपंच सचिव निर्माण कार्यों में मनमानी पूर्वक नियम को ताक पर रखकर घटिया निर्माण कार्य करवाने मे तत्पर दिखाई दे रहे है सहायक यंत्री उपयंत्री बिना जांच किए घर बैठे मूल्यांकन कर शासन की राशि का भरपूर फायदा उठा रहे ऐसा ही ताजा मामला ग्राम पंचायत दुल्लूपुर मैं लाखों की लागत से नियम को दरकिनार कर चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण स्थल पर पहुंचकर संवाददाता द्वारा निर्माण कार्य में मौजुद मजदुर मिस्त्री से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि चल रहें चेक डेम निर्माण कार्य में साईडबाल मेनबाल बेगैर खोदाई किऐं चेक डेम में बेस डाला जा रहां जबकि सभी को पता हैं साईडबांल मेंनबांल एक से डेढ़ मीटर गहरा करके ही बेस डाला जाता हैं लेकिन बजाग जनपद अधिकारी कर्मचारी मोटी कमीशन के चलते चल रहे निमार्णाधीन कार्य को देखना भी मुनासिब नही समझते
जबकि चल रहें निमार्णा कार्य उपयंत्री की मोजोदगी में होना था। लेकिन ऐसा न होना साशन की योजनाओं पर पलीता लगाते हुऐं नजर आ रहे हैं आपको बता दें कि चुहेंनाला की तेज बहाव होने के कारण ऐसे में चेक डैम लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है। इस सम्बन्ध मे बजाग जनपंद सी ई ओ प्रदीप कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहें लेकिन उनके द्वारा फोन उठाना भी उचित नहीं समझा गया जिससे यह पता चलता है कि उच्चाधिकारी जबावदेह नहीं है।
इनका कहना है
सरपंच सचिव को बोला था खोदाई करने के लिए मै उनसे संपर्क कर अभी जानकारी देता हुं- सुनील धुर्वे, उपयंत्री, जनपद पंचायत बजाग
मैंने अभी तक देखा नहीं है मैं जाकर देख लूंगा उसके बाद आपको बताऊंगा- आरजी श्रीवास्तव , एस डी ओ जनपद पंचायत बजाग
